Mauni Amavasya 2024 : जानें सही तारीख और समय

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Mauni Amavasya 2024 : मौनी अमावस्या जिसे मौन अमावस्या भी कहा जाता है, को हिंदू धर्म में एक बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। यह अमावस्या माघ के महीने में आने वाली अमावस्या के दिन मनाई जाती है। यह धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भक्तों के लिए एक महत्त्वपूर्ण दिन होता है। इस बार 9 फरवरी को यह अमावस्या मनाई जा रही है। अगर आप भी अमावस्या के दिन को काफी गंभीरता से लेते हैं और इस दिन को पूरे हिंदू रीति रिवाजों के हिसाब से मनाते है तो आप को मौनी अमावस्या की तारीख और समय के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए।

मौनी अमावस्या 2024 : तारीख और समय
मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को सुबह 8: 02 मिनट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 4: 28 मिनट तक इस अमावस्या का मुहूर्त रहने वाला है।

- Advertisement -

मौनी अमावस्या का महत्त्व
हिंदुओं की बीच मौनी अमावस्या के दिन को काफी पवित्र और महत्त्वपूर्ण माना जाता है। अमावस्या के दिन को शादी, विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे कामों के लिए शुभ नहीं माना जाता है लेकिन पूजा पाठ, हवन, पितृ दोष और अपने पितृ का पिंड दान करने के लिए इस दिन को काफी अच्छा माना जाता है।
मौनी शब्द का अर्थ है शांति और इस दिन शांति का अभ्यास ही किया जाता है। भक्त जन अपने आप को आध्यात्मिक रूप से जानने के लिए पूरे दिन शांत रह कर मौन व्रत रखने की कोशिश करते हैं।
गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करना भी इस दिन काफी शुभ माना जाता है।

इस दिन पूजा किस तरह करनी चाहिए?
इस दिन सबसे पहले सुबह उठ कर नहाना चाहिए। अगर आप गंगा किनारे गए हैं तो वहां भी स्नान ले सकते हैं। इसके बाद आपको अपने पूर्वजों को समर्पित देसी घी का दिया लगाना चाहिए। कुछ लोग इस दिन हवन, गायत्री जाप और भगवद गीता का पाठ आदि जैसे काम भी कर सकते हैं।
पितृ पूजा करनी इस दिन काफी शुभ मानी जाती है और अगर आप ब्राह्मणों को इस दिन खाना खिलाते हैं तो इसे भी शुभ माना जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link