Ad image
Sun Jun 1, 7:09 pm Sikar
33°C - टूटे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 28% | 🌬 हवा: 9.64 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

‘खुद का हो घर अपना, ये सपना होगा पूरा’, पीएम मोदी की इस योजना का उठाएं लाभ, आज ही करें आवेदन- PM Awas Yojana 2024

- Advertisement -
Sun Jun 1, 7:09 pm Sikar
33°C - टूटे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 28% | 🌬 हवा: 9.64 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

PM Awas Yojana 2024: हर किसी का सपना होता है कि एक खुद का मकान हो। लेकिन, इस सपने को साकार होने में कई वर्ष लग जाते हैं। मिडिल क्लास के लोगों के लिए तो कई घर बनाने का सपना, सपना बनकर ही रह जाता है। क्योंकि, घर बनाने की लिए बड़ी पूंजी की आवश्यकता पड़ती है, जो कि हर किसी के बस की बात नहीं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2024 in hindi) की शुरुआत की थी।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

PM Awas Yojana 2024: हर किसी का सपना होता है कि एक खुद का मकान हो। लेकिन, इस सपने को साकार होने में कई वर्ष लग जाते हैं। मिडिल क्लास के लोगों के लिए तो कई घर बनाने का सपना, सपना बनकर ही रह जाता है। क्योंकि, घर बनाने की लिए बड़ी पूंजी की आवश्यकता पड़ती है, जो कि हर किसी के बस की बात नहीं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2024 in hindi) की शुरुआत की थी।

इस योजना का उद्देश्य है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कम आय वाले व्यक्तियों को पक्का घर मुहैया कराना। सामान्य व्यक्ति जिसकी आय कम हैं वे अपने जीवन में अपना घर प्राप्त कर सके। इस योजना के दो महत्वपूर्ण घटक है-
1.पीएमएवाई शहरी
2.पीएमएवाई ग्रामीण

- Advertisement -

यह योजना 25 जून 2015 को प्रारंभ हुई थी। इसका उद्देश्य था 2022 तक सभी पात्र व्यक्तियों को घर प्रदान करना था। परंतु अब इसे बढ़ाकर 2024 कर दिया गया है, जिसका प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 नाम रखा गया है। जिसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से की गई है।

यह भी जरूर पढ़ें...

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है एवं किस्तों को कम करने का प्रयास किया जाता है जो घर बनाना या खरीदना आसान कर देता है।

- Advertisement -

इस योजना हेतु क्या पात्रता है? (PM Awas Yojana 2024 eligibility)

-आवेदक के पास खुद का पक्का घर ना होना।
-इस योजना का लाभ मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।
– जिसने पहले इस प्रकार की किसी योजना के अंतर्गत लाभ न लिया हो।
– यह केवल गैर सरकारी व्यक्तियों के लिए है।

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

-आधार कार्ड
-निवास प्रमाण पत्र
-आय प्रमाण पत्र
-बैंक पासबुक की कॉपी
-पहचान पत्र (ID Proof) जैसे पैन कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
-परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी और उनके दस्तावेज़
-घर बनाने के लिए प्लॉट का दस्तावेज़ (यदि आप पहले से प्लॉट ले चुके हैं तो)

- Advertisement -

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?(PM Awas Yojana 2024 Online Apply)

इस योजना के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
-इसके लिए आपको PMAY की आधिकारिक वेबसाइट (pmaymis.gov.in) पर जाना होगा।
-वहां जाकर “सिटिजन असेस्मेंट” के “Apply for Benefits”पर क्लिक करें।
-अपनी पर्सनल जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

हमें फॉलो करें
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -