Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: राजस्थान एकल/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना- 2024, आवेदन की अंतिम तिथि, कट ऑफ मार्क्स और पुरस्कार राशि

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: राजस्थान एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना के माध्यम से छात्राओं द्वारा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय में एक कट ऑफ अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप आर्थिक राशि दी जाती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा एकल/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना- 2024 आवेदन भरे जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 है।

Gullak Sharma
Written by: Gullak Sharma - Sub Editor
4 Min Read

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिनमें से राजस्थान एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना भी एक है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं द्वारा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय में एक कट ऑफ अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप आर्थिक राशि दी जाती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा एकल/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना- 2024 आवेदन भरे जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 है।

Advertisement

आइए राजस्थान एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार के लिए पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया तथा पुरस्कार राशि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

राजस्थान एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार- 2024 के लिए पात्रता (Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Eligibility)

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड परीक्षा- 2023 की समस्त प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने राज्य स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। साथ ही वह बालिकाएं जो अपने परिवार की एकमात्र संतान है या परिवार के दोनों संतानें पुत्रियां हैं या तीनों पुत्रियां हैं जिनमें से एक पुत्री के जन्म के पश्चात दो जुड़वा पुत्रियों का जन्म हुआ है, पुरस्कार आवेदन के लिए पात्र हैं।

राजस्थान एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार- 2024 के लिए पुरस्कार राशि

Advertisement

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय तथा जिला स्तर पर प्रतिभाशाली छात्रों का चयन कर उन्हें पुरस्कार राशि दी जाती है जो निम्न प्रकार है-
राज्य स्तरीय: माध्यमिक परीक्षा /माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/ प्रवेशिका परीक्षा- 2023 के लिए 31,000 रुपए।

उच्च माध्यमिक परीक्षा/उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा/ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा- 2023 के लिए 51,000 रुपए।

Advertisement

जिला स्तर: जिला स्तर पर कट ऑफ मार्क्स या इससे अधिक मार्क्स प्राप्त करने पर ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार राशि छात्रा के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

राजस्थान एकल /द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार- 2024 के लिए कट ऑफ मार्क्स (Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Cut Off mark)

Advertisement

राजस्थान एकल/द्विपुत्री योजना योग्यता पुरस्कार 2024 के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं जो की निम्नलिखित हैं-

राज्य स्तर पर अंक-
माध्यमिक परीक्षा 2023- 581
माध्यमिक( व्यावसायिक) परीक्षा 2023- 579
माध्यमिक प्रवेशिका परीक्षा 2023- 526
उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023 [विज्ञान 485, वाणिज्य 478 , कला 485]
उच्च माध्यमिक( व्यावसायिक) परीक्षा 2023 [विज्ञान 482, वाणिज्य 448, कला 481]
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2023- 456

जिला स्तरीय कट ऑफ मार्क्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जिलेवार अपलोड किए गए हैं, जो की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राजस्थान एकल /द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार- 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Form Apply)

इस पुरस्कार के लिए पात्र छात्राएं निम्न प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन प्रारूप डाउनलोड करना है।
इसकी वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है।
उपयुक्त दस्तावेजों को संलग्न करना है।
विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा बोर्ड के पते पर अंतिम दिनांक 15 मार्च 2024 तक प्रेषित करना है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड का पता- निदेशक (शैक्षिक) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर। (305001)

आवश्यक दस्तावेज-

आवेदन का मुख्य प्रारूप।
₹50 का नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर।
राशन कार्ड की प्रतिलिपि।
बैंक खाता डिटेल्स।
आधार कार्ड प्रतिलिपि।
बोर्ड द्वारा जारी अंकतालिका।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Sub Editor
गुल्लक शर्मा शेखावाटी यूनिवर्सिटी से BSc में ग्रेजुएट किया हैं और वर्तमान में Civil Service की तैयारी कर रही हैं। उनको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में साक्षात्कार देने का अनुभव प्राप्त हैं। Civil Service की तैयारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पॉलिटी, करंट में चर्चित मुद्दों के कॉन्सेप्ट का गहराई से अध्ययन किया है। गुल्लक शर्मा को सरकारी योजनाएं, पाॅलिटी, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव हैं। वर्तमान में 89.6 एफएम सीकर में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पॉलिटिकल न्यूज का जिम्मा संभाल रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link