Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Scheme: राजस्थान सरकार बेटियों की शादी पर 51 हजार रुपए तक का राशि देती है। राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Rajasthan Mukhyamantri kanyadan Yojana) के आवेदन और जरूरी दस्तावेज की जानकारी लेकर आप इसका लाभ ले सकते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि (Mukhyamantri Kanyadan Yojana Amount)
राजस्थान सरकार गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देती है, जो अपनी बेटियों की शादी का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक देते हैं।
किसको कितनी मिलती है कन्यादान की राशि
साल 2020 में इसको लेकर बदलाव किए गए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पहले सहयोग एवं उपहार योजना के नाम से जानते थे। इस योजना में सरकार की ओर से हथलेवा राशि के रूप में 31 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 10 वीं पास लड़कियों को हथलेवा राशि के अलावा 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलता है।
ग्रेजुएशन पास कन्या को 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और 31 हजार रुपये की हथलेवा राशि, इस तरह से कुल 51 हजार रुपये मिलते हैं। अगर केवल 10वीं पास कन्या है तो 41 हजार रुपए ही मिलेंगे।
मुख्यमंत्री कन्यादान की राशि के लिए कागजात (Mukhyamantri Kanyadan yojana Documents)
- राजस्थान का निवासी हो
- BPL कार्ड, आस्था कार्ड, अंत्योदय कार्ड धारक या फिर विधवा हों
- लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- परिवार की सलाना आय 50 हजार रुपए से से अधिक ना हो
- मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- कपल का एफीडेविट
- कन्यादान योजना का कौन-कौन ले सकता है लाभ
- अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार
- अनुसूचित जनजाति के बीपीएल परिवारॉ
- अल्पसंख्यक के बीपीएल परिवार
- पालनहार योजना से लाभान्वित
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन (Mukhyamantri Kanyadan Yojana Online Form)
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट जाएं और SOS रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन कर आवेदन भर दें। यहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी है जो कागजात में लिखे हुए हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





