Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Cheque Clearance New Rule 2025: दिल्ली-मुंबई में RBI का बड़ा बदलाव, जानें कैसे होगा फास्ट ट्रैक क्लियरेंस

Cheque Clearance System 2025: बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव आ रहा है। 4 अक्टूबर 2025 से, RBI ने तेज़ चेक क्लियरेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। नई प्रक्रिया से चेक जमा करते ही तुरंत पैसे मिल सकेंगे। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में यह पहले लागू होगा।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

Cheque Clearance New Rule 2025: बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 4 अक्टूबर 2025 से RBI ने फास्ट चेक क्लियरेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे अब चेक जमा करते ही तुरंत पैसे मिल सकेंगे। इस नई प्रक्रिया से पहले की तरह 1-2 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

RBI का नया कदम

बैंकिंग में अभी तक चेक क्लियरेंस में कुछ समय लगता था, लेकिन अब इसे फास्ट ट्रैक पर लाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक की इमेज और डेटा तुरंत स्कैन करके क्लियरिंग हाउस को भेजे जाएंगे। इसे शाम 7 बजे तक कंफर्म करना होगा। अगर बैंक समय पर जवाब नहीं देता, तो चेक को ऑटोमैटिक क्लियर मान लिया जाएगा।

दो चरणों में होगा लागू

नए नियम को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक बैंक को शाम 7 बजे तक चेक कंफर्म करने का समय मिलेगा। दूसरे चरण में 3 जनवरी 2026 से बैंक को केवल 3 घंटे का समय मिलेगा। सुबह 10 बजे चेक भेजा गया हो तो दोपहर 2 बजे तक उसे क्लियर करना होगा, जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

बड़े शहरों में पहले आएगा बदलाव

यह नई व्यवस्था शुरू में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों के क्लियरिंग ग्रिड पर लागू होगी और फिर पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा। इससे बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा और चेक भुगतान का अनुभव और भी बेहतर होगा। साथ ही, ग्राहकों द्वारा चेक के प्रमुख विवरण पहले से बताए जाने से धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और गलत चेक खुद-ब-खुद क्लियर नहीं होंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link