Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rules Changing from December 2024: महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से बदल गए OTP, Credit Card के नियम

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rules Changing from December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। हर महीने की तरह ही दिसंबर 2024 में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। आज  1 दिसंबर 2024 है, इसके साथ ही आधार कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड, OTP तक के नियम बदल गए हैं।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Rules Changing from December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। हर महीने की तरह ही दिसंबर 2024 में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। आज  1 दिसंबर 2024 है, इसके साथ ही आधार कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड, OTP तक के नियम बदल गए हैं। साथ में जनता को महंगाई का भी बड़ा झटका लगा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 1 दिसंबर 2024 से क्या क्या बदलाव हुए हैं।

Advertisements

OTP के लिए करना होगा इंतजार

बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब TRAI ने मोबाइल OTP को लेकर नया नियम बनाया है, जो 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गया। इस नियम के अनुसार, अब यूजर्स को तुरंत OTP नहीं मिलेगा, बल्कि उसको कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। इसका उद्देश्य OTP भेजकर ठगी करने की वारदात को रोकना है।

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी

दिसंबर के शुरुआत के साथ ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Advertisements

यह भी जरूर पढ़ें...

क्रेडिट कार्ड के नियम

दिसंबर की पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है। अगले महीने दिसम्बर माह से यस बैंक फ्लाइट और होटल के लिए रिडीम किए जा सकने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की संख्या को कम कर देगा। एचडीएफसी बैंक रेगालिया क्रेडिट कार्ड के यूजर्स के लिए भी लाउंज एक्सेस नियमों में भी बदलाव होने वाला है।

फ्री आधार अपडेट

अगर आप अपने आधार कार्ड में फोटो, पता आदि अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक इसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद आपको किसी भी अपडेट के लिए पैसे देने पड़ेंगे। इसके लिए आप माय आधार पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

Advertisements

मालदीव यात्रा हुई महंगी

मालदीव एक पर्यटन स्थल है जो लोगों को बहुत ही प्रभावित करता है और उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है तो ऐसे के अंदर मालदीव के लिए की जाने वाली यात्रा के किराये के अंदर बदलाव किया जा रहा है। भारतीय को इस द्वीपसमूह की सैर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

17दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर के महीने में बैंक लगभग 17 दिन बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों में ये छुट्टियों की राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकती है तो यदि आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें।

Advertisements

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
हमें फॉलो करें
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link