Stampede in Shivpuran Katha: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, चार महिलाएं घायल

Stampede in Shivpuran Katha: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मचने से चार महिलाएं घायल हो गईं। प्रशासन की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन की कमी हादसे का कारण बनी।

FM Sikar
Written by:
1 Min Read

Stampede in Shivpuran Katha: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मचने की घटना सामने आई है। यह कथा परतापुर के मैदान में बीते पांच दिनों से चल रही थी, और आज इसका अंतिम दिन था। इस भगदड़ में चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है।

- Advertisement -

भीड़ हुई बेकाबू

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार भगदड़ गेट नंबर 1 पर हुई, जहां एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट होने के बावजूद अत्यधिक भीड़ के कारण लोग एक ही गेट से बाहर निकलने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कथा के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था में कमी देखी गई।

प्रशासन ने क्या कहा

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने भी मदद के लिए कदम बढ़ाए और स्थिति संभालने में सहयोग किया। समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link