Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Cricketer Wife Divorce: ‘वीरू’ की जिंदगी में क्यों मची उथल-पुथल? जानें किन-किन क्रिकेटरों का हो चुका अब तक तलाक

Cricketer Wife Divorce: वीरेंद्र सहवाग और आरती के तलाक की खबरों के बीच जानें किन किन​ क्रिकेटरों ने अब तक दे दिया तलाक?

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Cricketer Wife Divorce: वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के तलाक की खबरें इन दिनों क्रिकेट जगत में छाई हुई हैं। 2004 में शादी के बंधन में बंधने वाले सहवाग और आरती बचपन के दोस्त थे और काफी समय तक एक-दूसरे को जानते थे। विवाह के बाद आरती ने हमेशा अपने पति सहवाग का साथ दिया, जो क्रिकेट करियर में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे। सहवाग ने कई बार सार्वजनिक रूप से यह माना है कि उनकी सफलता में आरती का बड़ा योगदान है। दोनों के दो बेटे भी हैं, जिनके साथ सहवाग अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

शादी के शुरुआती वर्षों में दोनों को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था। लेकिन समय के साथ, सहवाग के बिजनेस और क्रिकेट कमेंट्री में व्यस्त होने से उनके रिश्ते में कुछ बदलाव आया। रिपोर्ट्स में दोनों के बीच विचारों में मतभेद और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के टकराव के कारण तलाक की अटकलें लगने लगीं। दोनों के रिश्ते में आई दरारों ने मीडिया और उनके फैंस को चौंका दिया। हालांकि, सहवाग ने इस स्थिति पर कभी कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया और न ही मीडिया में इसका विस्तार से जवाब दिया।

अपने बच्चों की परवरिश को दी प्राथमिकता

सहवाग और आरती ने अपने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी है। तला बावजूद अपने बच्चों के लिए एक सशक्त और समझदार माहौल बनाए रखने का प्रयास किया है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

अन्य क्रिकेटरों के तलाक

सहवाग और आरती के तलाक की अटकलों के बीच पहले भी कई क्रिकेटरों के रिश्ते टूट चुके हैं। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक इसका एक उदाहरण है। धवन और आयशा ने 2012 में शादी की थी, लेकिन वैचारिक मतभेद और दूरियों के कारण उनका तलाक 2023 में हो गया। धवन ने आरोप लगाया था कि आयशा भारत आने से इनकार करती थीं, जिससे उनके रिश्ते में तनाव आ गया था।

इसके अलावा, दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा की शादी 2007 में हुई थी, लेकिन 2012 में निकिता के मुरली विजय के साथ अफेयर के चलते उनका तलाक हो गया। बाद में कार्तिक ने स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच भी घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी के आरोपों के चलते कानूनी लड़ाई जारी है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी में भी अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं, हालांकि दोनों ने अब तक तलाक की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link