Ad image
Wed Jul 16, 2:58 pm Sikar
32°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 55% | 🌬 हवा: 5.7 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Maa Voucher Yojana: राजस्थान में अब गर्भवती महिलाओं की फ्री में होगी सोनोग्राफी, जानें क्या है मां वाउचर योजना

- Advertisement -
Wed Jul 16, 2:58 pm Sikar
32°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 55% | 🌬 हवा: 5.7 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
Gullak Sharma
Written by: Gullak Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Maa Voucher Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। जिनमें से एक है “मां वाउचर योजना”।

गर्भावस्था में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राजस्थान सरकार ने मां वाउचर योजना की शुरुआत की है। जिसका ई-लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10 करोड रुपए का बजट आवंटन मां वाउचर योजना के लिए किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश में प्रतिमाह लगभग 30,000 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लाभ मिल पाएगा।

- Advertisement -

क्या है MAA वाउचर योजना (What is Maa Voucher Yojana)-

प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने के उद्देश्य से 8 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मां वाउचर योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत नि:शुल्क सोनोग्राफी सेवा दी जाएगी, जिससे स्वास्थ मातृत्व सुनिश्चित होगा। चिकित्सक द्वारा गर्भकाल के दूसरे व तीसरी तिमाही में सोनोग्राफी जांच की सलाह दी जाती हैं। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर जांच का अतिरिक्त भार पड़ जाता है। सुरक्षित मातृत्व की सेवा हेतु आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए मां वाउचर योजना की शुरुआत की गई।
यह maa वाउचर योजना चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

आयुष्मान भारत, आयुष्मान राजस्थान के लक्ष्य के साथ प्रतिमाह 30,000 गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ मातृत्व का लाभ मिल पाएगा।

- Advertisement -

कैसे मिलेगा maa वाउचर योजना का लाभ? (Rajasthan Maa Voucher Yojana Benefits)

मां वाउचर योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी सेवा का लाभ दिया जाता है। निशुल्क सोनोग्राफी राज्य के सभी राजकीय केंद्र तथा पंजीकृत केंद्रों पर की जाएगी। पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केंद्र के बैंक खातों में नियत राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। निशुल्क सोनोग्राफी सेवा का लाभ संबंधित चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रति को निजी पंजीकृत केंद्र पर जमा करवा कर लिया जा सकता है।

मां वाउचर योजना से लाभ (Rajasthan Maa Voucher Scheme)

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अनेक योजनाओं को संचालन किया जाता है। Maa वाउचर योजना से निम्नलिखित लाभ होंगे-
– मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी।
– शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
– स्वस्थ राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
– महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

- Advertisement -
हमें फॉलो करें
Share This Article
Gullak Sharma
Sub Editor
गुल्लक शर्मा शेखावाटी यूनिवर्सिटी से BSc में ग्रेजुएट किया हैं और वर्तमान में Civil Service की तैयारी कर रही हैं। उनको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में साक्षात्कार देने का अनुभव प्राप्त हैं। Civil Service की तैयारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पॉलिटी, करंट में चर्चित मुद्दों के कॉन्सेप्ट का गहराई से अध्ययन किया है। गुल्लक शर्मा को सरकारी योजनाएं, पाॅलिटी, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव हैं। वर्तमान में 89.6 एफएम सीकर में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पॉलिटिकल न्यूज का जिम्मा संभाल रही हैं।
- Advertisement -