Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ये मोटिवेशनल कोट्स बढ़ाएंगे हौसला, जरूर पढ़ें एक बार

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi:  पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर वर्ष 15 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस दिन को स्टूडेंट्स डे के रूप में भी मनाया जाता है। डॉ कलाम हमेशा ही जिंदगी में कुछ न कुछ सीखते रहने और छात्र बने रहने की बात पर ज़ोर देते रहे हैं।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
4 Min Read

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi:  पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर वर्ष 15 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस दिन को स्टूडेंट्स डे के रूप में भी मनाया जाता है। डॉ कलाम हमेशा ही जिंदगी में कुछ न कुछ सीखते रहने और छात्र बने रहने की बात पर ज़ोर देते रहे हैं। भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जीवन बहुत ही सादगी भरा रहा और उनके जीवन के जो आदर्श वाक्य हैं वह युवाओं के अंदर प्रेरणा भर देते हैं। कलाम के अनमोल विचार युवाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करते हैं।

Advertisement

‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर भारत के एक महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के संघर्षों और परिश्रम ने भारत की उन्नति में मुख्य भूमिका निभाई है। विद्यार्थी जीवन में ए.पी.जे अब्दुल कलाम के जीवन के जो यह विचार है वह बहुत मायने रखते हैं क्योंकि उनसे सीख कर बहुत कुछ विद्यार्थी कर सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थियों को अपने जीवन में एक बार ही सही, डॉ कलाम के विचार जरूर पढ़ने चाहिए।

आज के लेख में आपको कलाम के महान विचार पढ़ने को मिलेंगे जो आपकी जिंदगी संवार सकते हैं-

1. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

2. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

3. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

Advertisement

4. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

5. सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

Advertisement

6. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

7. किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

Advertisement

8. देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।

9. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा।

10. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

11. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है।

12. इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत ज़रूरी हैं।

13. आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं।

14. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link