Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Chanting Benefits-डिप्रेशन और एंजाइटी दूर करने के लिए इन मंत्रों का करें उच्चारण

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Chanting Benefits– आज के समय में स्ट्रेस और चिंता करना जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हम खुद को शांत रखने की कितनी ही कोशिश क्यों न कर लें लेकिन कुछ न कुछ बुरे और नकारात्मक विचार हमारे दिमाग में आ ही जाते हैं। अगर आप भी मानसिक रूप से शांत महसूस नहीं करते हैं तो आपको थोड़ा आध्यात्मिकता की ओर बढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आप को काफी शांति और अच्छा महसूस होने लगेगा। अगर आप मंत्रों का उच्चारण करना शुरू करते हैं तो इससे भी आप को मानसिक शांति मिल सकती है। आइए जानते हैं डिप्रेशन और एंजाइटी को दूर करने के लिए कुछ मंत्रों के बारे में।

  • महा मृत्युंजय मंत्र : यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। जो लोग डिप्रेशन और एंजाइटी का सामना कर रहे हैं उन्हें रोजाना यह मंत्र 108 बार पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही आप को सात्विक डाइट का सेवन करना चाहिए।
  • श्री नरसिम्हा मंत्र : यह मंत्र इतना अधिक शक्तिशाली है की आप केवल इसे 108 बार पढ़ने भर से ही आप को तुरंत नतीजे मिलने शुरू हो जाएंगे। यह मंत्र आप को तुलसी माला के साथ पढ़ना चाहिए।
  • मां दुर्गा के 32 नाम : अगर आप पूर्ण विश्वास के साथ मां दुर्गा के 32 नामों का उच्चारण करते हैं तो आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मां दुर्गा के 32 नामों का रोजाना 108 बार उच्चारण करने से आप को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं।
  • गायत्री मंत्र : रोजाना गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से बहुत सारे लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके मन मे हमेशा नेगेटिव विचार रहते हैं तो इस मंत्र का उच्चारण करने से आप का नजरिया सकारात्मक हो सकता है। आप चाहें तो रोजाना रुद्राक्ष की माला ले कर 108 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं।
  • हनुमान चालीसा : रोजाना हनुमान चालीसा को अगर आप 6 महीनों तक पढ़ लेते हैं तो आप को साफ साफ परिणाम नजर आने लगते हैं। इससे नेगेटिविटी तो दूर नहीं होगी लेकिन अगर आप बीच रास्ते में फंसे हुए हैं और कहीं जाने का रास्ता आप को नजर नहीं आ रहा है तो आप इस चालीसा को पढ़ सकते हैं।

Also Read- Lord Shiva Names : भगवान शिव के इन 108 नामों का रोजाना करें जाप

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link