Tilak-आपके घर में कोई भी पूजा होती है या फिर आप मंदिर वगेरह जाते हैं तो आपने देखा होगा की हमेशा आप को तिलक लगाया जाता है। हिन्दू धर्म में तिलक लगाने का विशेष महत्त्व होता है और इसके फायदे भी कई सारे होते हैं। आप रोजाना भी तिलक लगा सकते हैं । ऐसा करने से आध्यात्मिक रूप से आपका विकास होगा और आप हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से भी खुद को बचा सकते हैं। आइए जान लेते हैं की हिंदू धर्म में क्यों लगाया जाता है तिलक और इसके क्या क्या फायदे होते हैं।
क्यों लगाया जाता है तिलक?
तिलक लगाना एक आध्यात्मिक संकेत होता है। इसको तीसरी आंख वाली जगह पर लगाया जाता है यानी दोनों आंखों के बीच में तिलक लगाया जाता है और यह तीसरी आंख या आज्ञा चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। तिलक लगाने से हमारी आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। इसके साथ ही हमारे शरीर में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है जिसके कारण हमारे शरीर में पॉजिटिव ऊर्जा रहती है।
Vaishnava Tilak : वैष्णव तिलक किस दिन लगाना चाहिए और क्या हैं इसके लाभ
सिंदूर के तिलक
सिंदूर के तिलक का काफी महत्व है। यह हमें कई सारी चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है। यह हमारा आत्म विश्वास बढ़ाने में मदद करता है और चल रही बाधाओं से निपटने में मदद करता है। इसे लगाने से आप को मानसिक शांति मिलती है।
हल्दी का तिलक
हल्दी का तिलक लगाने से स्किन में निखार आता है। अगर आप इसे रोज लगाते हैं तो यह आप के आत्म विश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। यह आत्मा के लिए मरहम का काम करता है।
चंदन का तिलक
चंदन का तिलक काफी खास और प्रसिद्ध है। इसे लगाने से न केवल हमें एक ठंडक महसूस होती है बल्कि यह तिलक लगाने से हमारे आज्ञा चक्र का ध्यान भी आकर्षित होता है। यह तिलक आपका तनाव कम करने में मदद करता है। इसे रोजाना लगाने से आध्यात्मिक अनुभव बढ़ता है। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं।




