Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

दांतों के सड़न को दूर कर देगा नमक, ऐसे करें यूज | Tooth Cavity Home Remedies

Tooth Cavity Home Remedies: दांतों की कैविटी एक आम समस्या है। इससे अधिकतर लोग परेशान हैं। इसलिए आज हम दांतों की कैविटी के लिए घरेलू इलाज जानेंगे। इससे आप दांतों को सड़ने से बचा सकते हैं।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
3 Min Read

Tooth Cavity Home Remedies: दांतों की कैविटी एक आम समस्या है। इससे अधिकतर लोग परेशान हैं। इसलिए आज हम दांतों की कैविटी के लिए घरेलू इलाज जानेंगे। इससे आप दांतों को सड़ने से बचा सकते हैं।

Advertisement

दांतों की कैविटी के कारण दांत सड़ने लगता है, टूट जाता है और दर्द का कारण भी बनता है। अगर दांतों की कैविटी को समय पर दूर नहीं किए तो ये अन्य दांतों में भी फैल सकता है। इससे आपके स्वस्थ दांत भी खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको दांतों की कैविटी का इलाज जान लेना चाहिए।

दांतों की कैविटी क्या है?

इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं। कैविटी मतलब दांतों में एक छेद होता है जो दांतों की सड़न से विकसित होता है। भीतरी मुंह और दांत की उचित देखरेख ना करने के कारण ये होता है। ये बैक्टिरिया के कारण होता है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

दांतों की कैविटी का घरेलू इलाज | Tooth Cavity Home Remedies

नमक का पानी दूर करेगा कैविटी

किचन में मौजूद नमक कैविटी को दूर करने में कारगार माना जाता है। बस आपको इसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। एक गिलास हल्के गर्म पानी में चम्मच भर नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद इसी पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। नमक का पानी मुंह की भीतरी सफाई अच्छी तरह करता है। इससे दांतों की सड़न दूर होगी और पीलापन कम होता है।

नमक से साथ मिलाएं ये तेल दूर होगी कैविटी

नमक का इस्तेमाल आप इस तरह भी कर सकते हैं। अगर आप दांतों की कैविटी दूर करना चाह रहे हैं तो नमक और सरसों तेल के मिश्रण से इसे दूर कर सकते हैं। एक चम्मच नमक और कुछ बूंद सरसों तेल लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपनी दांतों पर लगाएं। इसके बाद थोड़ी देर छोड़ने के बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। जान लें, सरसों तेल के एंटीमाइक्रोबियल गुण दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होते हैं।

Advertisement

इस तरह से आप नमक का इस्तेमाल करके दांतों की सफाई कर सकते हैं। खासकर, जिन लोगों को दांतों की कैविटी है उन्हें ये यूज करना चाहिए। अगर आप दांतों की नियमित सफाई करते हैं तो कैविटी से बच सकते हैं। इसलिए दांतों की हर दिन सफाई करें।

डिस्क्लेमर- ये जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। इसकी पुष्टि FM Sikar नहीं करता है। किसी भी चिकित्सा उद्देश्य से इसका उपयोग ना करें। बेहतर रिजल्ट के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link