Vastu tips For Broom – अगर झाड़ू लगाते समय कर लेते हैं यह काम तो जीवन की परेशानियां होंगी कम

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vastu tips For Broom-हिंदू धर्म में बहुत सारे लोग वास्तु शास्त्र का पालन करते हैं और उसमें शुभ और अशुभ मानी जाने वाली चीजों का खास ध्यान रखते हैं। झाड़ू को भी हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी से जोड़ कर देखा जाता है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं इसलिए सभी हिन्दू लोग झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाते और हमेशा उसे ढंग से ही रखते हैं। अगर आप सुबह सुबह झाड़ू निकालते हैं तो आप को झाड़ू से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई लाभ मिलेंगे और आप के जीवन से कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े नियमों के बारे में।

- Advertisement -

Vastu Tips : घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं ये पौधे, जीवन में आएगी खुशहाली

सेहत में मिलता है लाभ : जब सुबह (Vastu tips For Broom) झाड़ू लगाते हैं तो यह बात बोलनी चाहिए की हमारे घर से रोग भी बाहर जा रहे हैं। ऐसा आप कई बार बोल सकते हैं। इसके करने के कुछ दिन बाद सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखने शुरू हो जाएंगे। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि भी आती है।

- Advertisement -

तनाव से मिलेगी मुक्ति : अगर आप को ऐसा लगता है की आप तनाव से घिरे हैं तो झाड़ू लगाते समय बोलना चाहिए की तनाव घर से बाहर जा रहा है। ऐसा करने से आपके घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और कुछ हद तक स्थिति आपके नियंत्रण में आ जाती है।

कहां रखनी चाहिए झाड़ू?

- Advertisement -

आप को अपने घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में किसी जगह पर झाड़ू रखनी चाहिए। झाड़ू को ऐसे जगह रखें जहां उसे किसी का पैर न लग सके और झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा लिटा कर ही रखें। (Vastu tips For Broom) इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है और आप के घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही एक बात का आपको ध्यान रखना चाहिए की कभी भी टूटी हुई झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी झाड़ू को तुरंत बदल लेना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link