Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Gray Divorce: क्या है ग्रे डिवोर्स और ये इतना ट्रेंड क्यों कर रहा है?

Gray Divorce: विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है। इसमें पति-पत्नी के बीच नोक झोंक और लड़ाई- झगड़ा  चलता रहता हैं। परन्तु जब ये झगड़ा ज्यादा बढ़ जाता है तो बात तलाक तक आ जाती है।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Gray Divorce: विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है। इसमें पति-पत्नी के बीच नोक झोंक और लड़ाई- झगड़ा  चलता रहता हैं। परन्तु जब ये झगड़ा ज्यादा बढ़ जाता है तो बात तलाक तक आ जाती है।

Advertisement

अभी कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एवं ऐश्वर्या राय के बीच भी मतभेद की खबरें सामने आई थी। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने ग्रे डाइवोर्स पर एक पोस्ट को लाइक किया था। तब से ग्रे डिवोर्स शब्द को लेकर चर्चा है।

क्या है ग्रे डिवोर्स?

ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिट और डायमंड तलाक भी कहते हैं। इसका मतलब होता है जब दो लोग 50 साल या उससे ज्यादा साल तक शादीशुदा जिंदगी जीते हैं और अचानक से तलाक लेते हैं तो उसे ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। परन्तु अब कोई जोड़ा 15 से 20 साल शादी के रिश्ते में रहता इसके बाद अलग होने का फैसला लेता है, तो उनके बीच होने वाले डिवोर्स को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाता है मतलब बाल सफ़ेद होने की अवस्था मे लिये जाने वाले डिवोर्स को ग्रे डिवोर्स कहते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज में फेमस है – ग्रे डिवोर्स

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात करें तो ऐसी बहुत सारी जोड़ियां हैं जिन्होंने ये डिवोर्स लिया है, जिनमें आमिर खान -रीना रॉय, ऋतिक – सुजेन, सैफ अली खान – अमृता सिंह, मलाइका अरोरा – अरबाज खान चर्चित नाम हैं।

ग्रे डिवोर्स की अगर बात करें तो यह पश्चिमी देशों में ज्यादा देखने को मिलते हैं परन्तु अब ये भारत मे भी प्रसिद्ध हो रहा है।

Advertisement

क्यों होता है ग्रे डिवोर्स

ग्रे डिवोर्स के महत्वपूर्ण कारण ये हो सकते हैं कि जब व्यक्ति 50 की उम्र पर पार कर जाता है तो कपल की सोच में परिवर्तन आने पर भी राहें अलग हो जाती हैं। इसके अलावा पैसे की तंगी जैसे भी इसके कारण हो सकते हैं। कुछ मामलो मे ग्रे डिवोर्स रोज लड़ाई झगडे होने के कारण या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण भी होता है।

सलाहकार से राय लें

50 की उम्र के बाद में किसी भी चीज से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल सा होता है और इस उम्र के अंदर दूसरा पार्टनर मिलना भी मुश्किल है, तो अगर परिस्थिति आ गई है कि आपको ग्रे डिवोर्स लेना पड़ रहा है तो आप एक बार अपने सालाहकार से आवश्यक रूप से सलाह लें।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link