Jaipur Flight News: एयर इंडिया फ्लाइट की लैंडिंग नाकाम, जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

Jaipur Flight Drama: जयपुर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग से यात्रियों में मची अफरातफरी। गुरुवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की पहली लैंडिंग कोशिश नाकाम रही, जिससे यात्रियों की धड़कनें बढ़ गईं। दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
3 Min Read

Jaipur Flight News:जयपुर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान गुरुवार को कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। मुंबई से जयपुर आ रही इस फ्लाइट की पहली बार लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं हो पाई। उस समय विमान में 147 यात्री सवार थे, जिससे उनकी धड़कनें बढ़ गईं। पहली कोशिश नाकाम होने के बाद पायलट ने विमान को फिर से हवा में ले जाकर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की। दूसरी बार पायलट ने सुरक्षित तरीके से विमान को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार दिया। सुरक्षित लैंडिंग होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि पहली बार विमान की लैंडिंग अस्थिर एप्रोच के कारण नहीं हो सकी थी। हालांकि दूसरी कोशिश में सब कुछ सामान्य रहा और विमान सुरक्षित उतर गया।

- Advertisement -

लैंडिंग में नाकामी, विमान फिर उड़ा

एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1280 ने मुंबई से सुबह 7:37 बजे उड़ान भरी। जयपुर एयरपोर्ट पर 9:20 बजे लैंडिंग का प्रयास किया गया, लेकिन पहली कोशिश में असफलता मिली। पायलट ने तुरंत विमान को दोबारा टेकऑफ करवा दिया। करीब 12 मिनट तक हवा में मंडराने के बाद, 9:32 बजे दूसरी कोशिश में फ्लाइट की लैंडिंग सफल रही। एयरपोर्ट पर यात्रियों की धड़कनें तेज हो गईं, और सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्होंने राहत महसूस की।

पैसेंजर्स की धड़कनें तेज, फिर मिली राहत

विमान की अस्थिर लैंडिंग की वजह से यात्रियों में खौफ का माहौल रहा। एविएशन सूत्रों के अनुसार, पायलट की एप्रोच सही नहीं होने के कारण पहली लैंडिंग नाकाम रही थी। जैसे ही विमान उड़ान के लिए तैयार हुआ, यात्रियों ने भगवान का नाम लिया। आखिरकार, सबकी सुरक्षित लैंडिंग के बाद खुशी की लहर दौड़ी।

- Advertisement -

पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

यह कोई पहली बार नहीं है जब जयपुर एयरपोर्ट पर ऐसा वाकया हुआ हो। 12 फरवरी को भी मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2781 की लैंडिंग फेल हो गई थी। उस समय पायलट ने टचडाउन से ठीक पहले विमान को हवा में ले जाकर दूसरी कोशिश में सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाई थी। लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाओं के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News in Image Share Link