Alert in Rajasthan: दिल्ली धमाके के बाद राजस्थान में अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर, जारी हुए दिशा-निर्देश

Alert in Rajasthan: दिल्ली (Delhi Blast news) के लाल किला इलाके में धमाके के बाद जयपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

Alert in Rajasthan: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए धमाके ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में भी इस घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।

- Advertisement -

सुरक्षा पर बढ़ी चौकसी

जयपुर में धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शॉपिंग मॉल सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी डीसीपी और एसपी को अधिकतम पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बम निरोधक दस्ते को भी हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

विस्फोट के मद्देनज़र राजधानी जयपुर में संदिग्धों की खोजबीन तेज हो गई है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि शहर के होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विशेष नाकाबंदी की गई है और गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की चौकसी से वे खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -

Read More: Delhi Blast Update: गाड़ी में कैसे हुआ धमाका, लाल किले से लेकर पूरी दिल्ली में सुनी गूंज! देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर नजर

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने के लिए विशेष टीमों को अलर्ट किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें किसी भी गलत सूचना का तुरंत खंडन करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।

- Advertisement -

इस घटना के बाद जयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके।

Read More: Delhi Explosion: लाल किले के पास धमाका, आग में झुलसे कई लोग; दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट जारी

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link