Gold Price Update: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। कुछ समय पहले तक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके सोने के दाम में अब थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। 18 से 24 कैरेट के सोने के दामों में कमी आई है, जिससे खरीददारों को थोड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसने सबको चौंका दिया है।
बाजार में सोने के दाम घटे
बीते शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शादी-ब्याह के सीजन में ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह खबर अहम है। 24 कैरेट सोने के दाम 540 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,30,150 रुपये हो गए हैं। 22 कैरेट सोने में भी 500 रुपये की कमी आई है, जिससे अब इसका मूल्य 1,19,300 रुपये रह गया है। 18 कैरेट सोने की कीमतें 410 रुपये गिरकर 97,610 रुपये हो गई हैं।
साल भर में सोने की कीमतों में 80% उछाल
पिछले सालभर में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। निवेशकों के लिए यह समय फायदेमंद रहा, लेकिन आम खरीदारों को जेब पर बोझ महसूस हुआ। पिछले अगस्त में 24 कैरेट सोना 68,780 रुपये पर था, जो इस साल अक्टूबर में धनतेरस के समय 1 लाख 35 हजार रुपये के उच्चतम स्तर को छू गया।
चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल
सोने की कीमतों में गिरावट के विपरीत, चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। शनिवार को एक किलो चांदी की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,90,000 रुपये के पार पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सप्ताह चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





