Gold Price Price: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने बताया कि 10 ग्राम के 24 कैरेट सोने का भाव 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हो गया है। इससे पहले इसका दाम 1,34,782 रुपए था। इसी तरह एक किलो चांदी 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए पर पहुंच गई, जो पहले 2,34,550 रुपए थी। पिछले हफ्ते 29 दिसंबर 2025 को सोने ने 1,38,161 रुपए और चांदी ने 2,43,483 रुपए के ऑल टाइम हाई को छुआ था।
सोने और चांदी के दाम क्यों अलग-अलग?
सोने की कीमतों में शामिल नहीं होते हैं 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज, और ज्वेलर्स का मार्जिन, इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग हो सकते हैं। IBJA की कीमतें कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के रेट तय करने में और RBI द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट निर्धारित करने में भी मदद करती हैं। सोने में 75% और चांदी में 167% बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों के इस उछाल के पीछे कई वजहें हैं।
बढ़ती मांग से चांदी के दाम और बढ़ेंगे
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की मांग में तेजी बनी हुई है और इसके दाम इस महीने के अंत तक 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। वहीं सोने की मांग भी बरकरार है और इसकी कीमत इस महीने के अंत तक 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना है।




