Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा ने नई विकास योजना को मंजूरी दी, मेट्रो-रेलवे स्टेशनों के पास बनेंगे घर और दफ्तर

Jaipur Development: जयपुर में नई शहरी योजना से मेट्रो, रेलवे और बस स्टेशनों के आसपास विकास होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और निजी वाहनों की जरूरत कम होगी।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Jaipur Development: जयपुर में अब एक नई शहरी योजना की तैयारी हो रही है, जिसमें ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) का खाका तैयार किया जा रहा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने इस नई विकास योजना को मंजूरी दे दी है, जिसे अब कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। योजना के तहत मेट्रो, रेलवे और बस स्टेशनों के आसपास घर, दफ्तर और जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, ताकि लोगों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसके लिए शहरों के मास्टर प्लान में बदलाव कर योजनाएं बनाई जाएंगी। टीओडी नीति के तहत उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां पीक आवर्स में प्रति घंटे 5 हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं।

मेट्रो स्टेशन के आसपास नया विकास

शहरों में मेट्रो, रेलवे और बस स्टेशनों के आसपास का क्षेत्र अब विकास के केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए यहां रहने, काम करने और खरीदारी करने की सुविधाएं विकसित होंगी। नया डेवलपमेंट पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा, और इसके लिए पहले फिजिबिलिटी स्टडी कराई जाएगी। स्थानीय विकास प्राधिकरण इसे जांचने के बाद हरी झंडी देंगे।

- Advertisement -

निजी वाहन कम, पैदल यात्री बढ़ेंगे

इस योजना का उद्देश्य है कि लोग निजी वाहनों की जगह पैदल या नॉन मोटराइज्ड वाहनों का इस्तेमाल करें। इसके तहत ट्रांजिट कॉरिडोर के दोनों ओर सुनियोजित बस्ती बसाई जाएगी।

योजनाओं को मिलेगी विशेष छूट

टीओडी नीति के अंतर्गत आने वाली योजनाओं को अधिक निर्मित क्षेत्र (बीएआर) और मिश्रित उपयोग के प्रावधान दिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इसका लाभ केवल वही परियोजनाएं उठा सकेंगी जो टीओडी स्कीम के तहत लाई जाएंगी।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link