Pushkar Animal Mela 2024: ‘उम्र 8 वर्ष, वजन 1500Kg और कीमत 23 करोड़…’, पुष्कर पशु मेले में भैंसा “अनमोल” बना आकर्षण का केंद्र

Pushkar Animal Mela 2024: अजमेर के पास पुष्कर में 2 से 17 नवंबर तक चल रहे पशु मेले में करोड़ों के सौदों के साथ, पशुओं की अद्वितीय खरीद-फरोख्त का आकर्षण देखने को मिल रहा है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
4 Min Read

Pushkar Animal Mela 2024: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2024 का रंगारंग आगाज हो चुका है। राजस्थान के इस मेले में सतरंगी संस्कृति की छटा बिखर रही है, जहां दूर-दूर से पशुपालक अपने खास पशुओं को लेकर आए हैं। हालांकि ऊंट और घोड़े मेले के मुख्य आकर्षण होते हैं, लेकिन इस बार एक विशाल भैंसा “अनमोल” लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

- Advertisement -

विशाल आकार और अनोखी खुराक:-

हरियाणा के सिरसा जिले के हिस्सू गांव से आया यह भैंसा ‘अनमोल’ अपने अनोखे आकार और खुराक के लिए प्रसिद्ध है। अनमोल का वजन लगभग 1500 किलो है और उसकी उम्र 8 वर्ष है। इसके मालिक पलमिन्द्र गिल बताते हैं कि अनमोल की खुराक में अंडे, मक्का, सोयाबीन, देसी घी, दूध, खल, और हरा चारा शामिल हैं। इसके साथ ही, अनमोल ड्राई फ्रूट और फलों का भी शौकीन है, जिसकी वजह से उसका दैनिक खर्च 1000 से 1500 रुपये तक पहुंचता है।

- Advertisement -

पारिवारिक इतिहास और विरासत:-

अनमोल के पिता ‘M29’ भी इसी परिवार का हिस्सा थे, और उसकी मां का रिकॉर्ड 25 किलो दूध देने का है। उसके सभी फीमेल बच्चे 21 किलो से कम दूध नहीं देते हैं। गिल का कहना है कि अनमोल हमारे परिवार का एक खास सदस्य है और इसके देखभाल के लिए वे हर प्रयास करते हैं।

- Advertisement -

सीमन की डिमांड: नस्ल सुधार में योगदान:-

अनमोल का सीमन भी पशुपालकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सप्ताह में दो बार इसका सीमन निकाला जाता है, जो 300 से 900 भैंसों के लिए पर्याप्त होता है। इसके माध्यम से नस्ल सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता का सीमन 250 रुपये प्रति यूनिट बेचा जाता है, जो किसानों के बीच काफी मांग में है।

- Advertisement -

समृद्धि का स्रोत

- Advertisement -

अनमोल के सीमन से मिलने वाली आय उसकी देखभाल के खर्च को पूरा कर देती है। पलमिन्द्र गिल बताते हैं, कि अनमोल का सीमन न सिर्फ उनके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पशुपालन उद्योग में भी योगदान कर रहा है।

23 करोड़ का मूल्य और अनमोल का आकर्षण:-

गत वर्ष पुष्कर मेले में अनमोल की कीमत 23 करोड़ आंकी गई थी, और उत्तर प्रदेश के एक अन्य मेले में भी इसे इतनी ही कीमत पर खरीदा जाना चाहा गया था। परंतु गिल का कहना है कि अनमोल को बेचना उनका मकसद नहीं है। वे उसे सिर्फ प्रदर्शनी के उद्देश्य से लेकर आते हैं और उसे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं।

प्रदर्शनी में खींच रहा है लोगों का ध्यान:-

इस बार पुष्कर मेले में अनमोल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लोग अनमोल के साथ सेल्फी ले रहे हैं और उसके विशाल आकार को देख अचंभित हो रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पुष्कर मेले में उत्साह और उमंग का माहौल और भी बेहतर है।

पुष्कर पशु मेला 2024 में अनमोल की मौजूदगी ने इस आयोजन में एक अलग ही रौनक भर दी है। यह भैंसा न केवल अपनी कीमत बल्कि अपनी खासियतों के कारण भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link