Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 14 जिलों में अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर, जानें अलवर से नागौर तक का हाल!

Cold Wave Alert: राजस्थान में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए राज्य के 14 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इनमें अलवर, भरतपुर, सीकर, और नागौर शामिल हैं। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Weather Update: राजस्थान में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए राज्य के 14 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन शामिल हैं। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में कई जगहों पर तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। इसी बीच, जयपुर सहित अन्य स्थानों पर वायु प्रदूषण में कमी देखी गई है, जो किसी राहत से कम नहीं।

- Advertisement -

फतेहपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड

सीकर जिले के फतेहपुर में ठंड का प्रहार सबसे अधिक महसूस किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य जिलों में नागौर में 1.9°C, सीकर में 3.0°C और दौसा में 4.4°C तक तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में भी ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषण में कमी आई है। जयपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 122 पर आ गया है, जबकि भिवाड़ी में यह आंकड़ा 241 तक पहुंचा है।

- Advertisement -

आने वाले दिनों की स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि राजस्थान में सर्दी का यह दौर अभी बरकरार रहेगा। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link