Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।
सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिन में भी ठिठुरे लोग
राजस्थान में तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। माउंट आबू से लेकर कोटा-बारां तक लोग ठंड से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कई शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस हो रही है।
घना कोहरा, सूरज के दर्शन दुर्लभ
कोटा और उसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे के चलते सूरज का दर्शन दुर्लभ हो गया है। रविवार को कोटा-बारां में पूरे दिन सूरज की रौशनी नहीं दिखी, जिससे दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
शेखावाटी में गिरा पारा, ओंस के कारण फसलें प्रभावित
शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, फतेहपुर और पिलानी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सीकर के फतेहपुर में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया, जिससे खेतों में ओंस की बूंदें जम गईं। किसानों का कहना है कि यह स्थिति उनकी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, चूरू, सीकर और आसपास के इलाकों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





