Rajasthan Weather Update: राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी: नागौर -1°C, फतेहपुर -3.4°C, 23 जिलों में रेड अलर्ट

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग परेशान हैं। नागौर और फतेहपुर में तापमान बर्फबारी की स्थिति में है। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग परेशान हैं, नागौर और फतेहपुर में तापमान बर्फबारी की स्थिति में है। मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है और राजस्थान के कई इलाकों में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। नागौर और फतेहपुर में ठंड ने दस्तक दी है, जहां पारा शून्य से भी नीचे चला गया है। नागौर में -1.0 डिग्री और फतेहपुर में -3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी है।

- Advertisement -

फतेहपुर–नागौर में जमी बर्फ

राजस्थान में ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फतेहपुर और नागौर जैसे इलाकों में बर्फ जम चुकी है। राज्य के सात शहर, जिनमें पिलानी, लूणकरणसर, झुंझुनू और चूरू शामिल हैं, में पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब 5वीं कक्षा तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। 6वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

- Advertisement -

फतेहपुर में पारा -3.4  डिग्री तक गिरा

राज्य के मौसम की बात करें तो प्रतापगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम -2.0 डिग्री था। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आर्द्रता 40 से 70 प्रतिशत के बीच रही। अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया। बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई। तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -