Rajasthan Monsoon 2025: मानसून की विदाई के साथ येलो अलर्ट जारी, जानें किन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan Monsoon 2025: राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार शाम से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हाल ही में अजमेर, जयपुर और धौलपुर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Monsoon 2025: राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है और अब कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बुधवार शाम से प्रदेश में हल्की बारिश का सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इस असर के चलते 18 सितंबर को सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतर शहरों में धूप खिली रही, हालांकि अजमेर, जयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और धौलपुर में बादल छाए और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार रात धौलपुर के मनिया में 7MM और राजाखेड़ा में 2MM बारिश हुई।

- Advertisement -

आधे राजस्थान से विदा हुआ मानसून

राजस्थान में इस बार औसत से 68% ज्यादा बारिश हुई है। 16 सितंबर को 10 जिलों से मानसून विदा हो गया, जिसमें हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही के कुछ इलाके शामिल हैं। इससे पहले 14 सितंबर को जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और जोधपुर के कुछ हिस्सों से भी मानसून ने विदाई ली थी।

तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव

राज्य में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अन्य शहरों में चूरू 37, जैसलमेर 36, बीकानेर 35.3, फलौदी 35.8, बाड़मेर 35.6, चित्तौड़गढ़ 35, उदयपुर 32.3, पिलानी 36.3, सीकर 34.2, जयपुर 33.3, अलवर 36.2, भीलवाड़ा 32.4, कोटा 34.8, नागौर 32.7, हनुमानगढ़ 34.9, फतेहपुर 36.1 और दौसा 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link