Rajasthan Rain Alert: 3 घंटों में यहां होगी भयंकर बारिश, जानिए IMD Jaipur का मौसम अपडेट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में सितंबर में बारिश जमकर हो रही है। आज मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) की ओर से भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए ganesh chaturthi 2024 mausam kaisa rahega.

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में सितंबर में बारिश जमकर हो रही है। आज मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) की ओर से भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, IMD Jaipur की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में राजस्थान के कुछ जिलों में प्रबल बारिश और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही आज जयपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है।

ganesh chaturthi 2024 mausam kaisa rahega

- Advertisement -

जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, बूंदी जिले को लेकर IMD Jaipur ने मौसम अपडेट दिया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, इन इलाकों में प्रबल बारिश होने की संभावना है। इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।

शनिवार को राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। यहां पर बारिश के साथ मेघगर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।

8-9 सितंबर तक राजस्थान का मौसम अपडेट जानिए

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 6 सितंबर को राज्य में मानसून का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस कारण राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होती दिख रही है। 07 सितंबर को जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और कभी भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 8 और 9 सितंबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।

- Advertisement -

26 साल बाद मौसम मेहरबान

हालांकि, भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मगर दूसरी ओर खुशी बात ये है कि बीसलपुर बांध पानी से लबालब भर गया है। जानकार बता रहे हैं कि ऐसा 26 साल में पहली बार हुआ है। अच्छी बारिश के कारण सितंबर में बांध के गेट खोले गए हैं। इससे पहले हमेशा अगस्त माह में बांध के गेट खोले जाते थे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link