Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में अचानक मौसम बदला। 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट जारी। जयपुर में ठंडक से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मारी है। कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 13 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर रह सकता है। तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया है। वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई और नागौर में ओले गिरे। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

- Advertisement -

तेज हवाओं के साथ बारिश

राजधानी जयपुर में मंगलवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाएं और बिजली की कड़क के साथ बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। अचानक हुए इस बदलाव से ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में चढ़ती गर्मी के कारण जयपुर का तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन अब यह गिरावट की ओर है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद एक-दो दिनों तक हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

किसानों की बढ़ी परेशानी

नागौर समेत कई जिलों में हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नागौर में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओले गिरने से फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

- Advertisement -

जल्द फिर बढ़ेगा तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में इस सिस्टम का प्रभाव अधिक रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी तक तापमान में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर के अधिकतर हिस्सों में ठंडक बढ़ गई है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -