Rajasthan Weather Alert: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा राजस्थान, कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप, जाने राहत की उम्मीद कब?

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में कड़ाके की ठंड से शीतलहर का असर। सीकर में येलो अलर्ट जारी। जयपुर और अजमेर में सुबह-शाम की ठंड से लोग घरों में दुबके। ठंड के प्रभाव से राहत की उम्मीद कम।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। सीकर जिले में रविवार को कोल्ड-वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में सुबह और शाम की सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

- Advertisement -

सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक

राजस्थान के कई हिस्सों में सर्द हवाओं का जबरदस्त असर देखा जा रहा है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी प्रकार की ठंड बरकरार रहेगी। सीकर, अजमेर और टोंक जिलों में विशेष रूप से सुबह और शाम के समय ठंड कड़ाके की हो गई है। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि चूरू में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट, दिन में भी महसूस हो रही ठंड

दिन के समय भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है। शनिवार को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर में 30.9, और बीकानेर में 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, उदयपुर में सबसे कम 25.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

- Advertisement -

ठंड बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

सीकर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की शीतलहर का असर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link