Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर गरजेंगे बादल, 25 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर से भारी बारिश की संभावना है। 25 से 30 जुलाई के बीच IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अलवर और आसपास के जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश की उम्मीद है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश के लंबे दौर के बाद अब कुछ दिनों से राहत का अनुभव हो रहा है। लेकिन अगले कुछ दिनों में फिर से भारी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राज्य में 25 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी मेघगर्जना के साथ मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

- Advertisement -

हाड़ौती के मौसम में उतार-चढ़ाव

कोटा, झालावाड़, भरतपुर और भीलवाड़ा जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में 24 से 25 जुलाई के बीच हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

पिछले 24 घंटे में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में करौली में 25 मिमी, उदयपुर में 35 मिमी, अलवर के बहादुरगढ़ में 70 मिमी, खैरथल में 63 मिमी और अलवर शहर में 64.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के भादरा में 25 मिमी, भरतपुर के डीग में 60 मिमी, रूपवास में 22 मिमी, सवाई माधोपुर के खंडार में 64 मिमी और चूरू के सादुलशहर में 14 मिमी बारिश हुई।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -