Rajasthan Weather: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के ऊपर छह और सात अगस्त से एक नया चक्रवाती तंत्र सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी और कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
किन इलाकों में दिखेगा असर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सात से दस अगस्त के दौरान राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बादलों की तेज गर्जना होगी। इस दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
तेज बारिश-आंधी का ऑरेंज-येलो अलर्ट
मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
- जयपुर, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग और भरतपुर में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
- धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़ और बांरा जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
- जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो से तीन दिन बारिश थोड़ी कम रहेगी, लेकिन सात से नौ अगस्त के बीच यहां भी आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ेंगी।
- प्रशासन ने जलभराव और सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
- खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पक्के मकानों में शरण लेने और पेड़ों या लोहे के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


