Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीकर में चलेगी धूल भरी आंधी, जानें मौसम अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी: बाड़मेर-पिलानी में 44.5°C पार, IMD ने 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। 27 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में लू और धूलभरी आंधी की चेतावनी। जानें कैसे बचें गर्मी से।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बाड़मेर, पिलानी और गंगानगर जैसे शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर और अलवर में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में लू का ऑरेंज अलर्ट भी दिया गया है। अगले 3-4 दिनों तक धूलभरी आंधी और भीषण गर्मी का असर रहने की संभावना है।

- Advertisement -

बाड़मेर-पिलानी सबसे गर्म, जैसलमेर में सन्नाटा

बीते दिन सबसे ज्यादा तपिश बाड़मेर (44.4°C) और पिलानी (44.5°C) में रही। गंगानगर, कोटा, जैसलमेर, चूरू, धौलपुर और बीकानेर में लू ने लोगों को परेशान किया। जैसलमेर में तो गर्मी इतनी ज्यादा थी कि सड़कें सुनसान नजर आईं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 30 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और बढ़ेगी। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, नागौर, डीडवाना, कुचामन, सुजानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, ब्यावर, केकड़ी, जैतारण में 26 अप्रैल से आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

सीकर में हीटवेव का येलो अलर्ट, तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीकर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने यहां हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44-46°C तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.3°C दर्ज किया गया, जबकि पिछले कुछ दिनों में तापमान में 5-8°C की बढ़ोतरी हुई है।

लोगों को सलाह: पानी पिएं, धूप से बचें

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने, हल्के कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की हिदायत दी गई है। किसानों को भी फसलों और पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए छाया और पानी की व्यवस्था करने को कहा गया है। अगर किसी को लू लगने या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -