Weather Update News: राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1-2 फरवरी को भी इन क्षेत्रों में इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
उत्तरी जिलों में बारिश
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि जोधपुर और बीकानेर संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। ऐसे में किसानों और स्थानीय लोगों को मौसम के इस बदलाव से सतर्क रहने की जरूरत है।
ठंड से राहत नहीं, पारा अभी भी नीचे
राज्य में ठंड का असर अभी भी जारी है। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट देखी गई। माउंट आबू में रात का तापमान 3.3 डिग्री तक गिर गया। अन्य स्थानों पर भी ठंड का असर बरकरार है। पिलानी, फतेहपुर, करौली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





