Rajasthan Weather Update: राज्य में सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बारिश काफी कम हो गई है। मगर मानसून विदाई से पहले राजस्थान में बरस कर जाने वाला है।
26 सितंबर से एक बार फिर राज्य के मौसम ने करवट ली है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस कारण राज्य के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली। साथ ही आगामी चार दिनों में भी कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
फिर राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी
हालांकि, अगर हम अधिकतर इलाकों की बात करें तो मौसम शुष्क है। उमस वाली गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। साथ ही बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी वृद्धि दिख रही है। जयपुर में लगातार कई दिनों से तेज धूप के कारण तापमान बढ़ा है। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर और श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के आज के मौसम का अपडेट
शुक्रवार के मौसम की जानकारी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
30 सितंबर तक का बारिश का अपडेट
इसके साथ ही 26 से 30 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। 27-29 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
राजस्थान से मानसून की विदाई कब तक? (Monsoon Last Date 2024)
साथ ही मानसून की विदाई को लेकर मौसम केंद्र जयपुर ने जानकारी दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों से विदा हो गया है।Withdrawal रेखा अब चूरू, अजमेर, माउंट आबू से होकर गुजर रही है। संभावना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह के बाद मानसून वाली बारिश ना हो।




