Rajasthan Weather Update: सीकर में तापमान में उछाल, 1-2 फरवरी को शेखावाटी में बारिश का अलर्ट, जानें क्या होगा आगे

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सीकर में तापमान बढ़ गया है। 1-2 फरवरी को शेखावाटी में बारिश का अलर्ट जारी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को बादल छाए रहे। इसके विपरीत सीकर में धूप खिली रही, लेकिन तापमान में तेजी से बदलाव देखा गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों से लगभग 3 डिग्री अधिक था।

- Advertisement -

बारिश का अलर्ट जारी

शेखावाटी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 1 और 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने सीकर और आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है।

तापमान में उछाल, लौटेगी सर्दी की लहर

सीकर में न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर 11.9 डिग्री रहा। इससे पहले 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री था। हालांकि, 3 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी बढ़ सकती है।

- Advertisement -

अलवर में कोहरा, कोटपूतली में बारिश

अलवर जिले में रविवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई। कोटपूतली में रातभर बारिश होती रही। इससे पहले अजमेर में भी बारिश के साथ ओले गिरे थे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -