Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rajasthan Weather Update: बढ़ेगा तापमान या होगी बारिश, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम खूब रंग बदलता दिख रहा है। इन दिनों कभी बारिश तो कभी धूप जैसी स्थिति है। ऐसे मौसम में क्या राजस्थान का तापमान बढ़ सकता है या बारिश हो सकती है?

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम खूब रंग बदलता दिख रहा है। इन दिनों कभी बारिश तो कभी धूप जैसी स्थिति है। ऐसे मौसम में क्या राजस्थान का तापमान बढ़ सकता है या बारिश हो सकती है?

Advertisements

अगर बारिश नहीं होगी तो तापमान बढ़ेगा, मौसम शुष्क होगा और उमस वाली गर्मी से हालत खराब हो सकती है। ऐसे में हम जानते हैं कि आज शुक्रवार को लेकर मौसम का क्या अपडेट है? मौसम केंद्र जयपुर की ओर से क्या अपडेट है, जानिए।

इन दो जिलों में बारिश का अलर्ट

आज सुबह मौसम केंद्र जयपुर ने बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है कि धौलपुर और करौली में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ये बारिश तेज नहीं होगा। अनुमान है कि हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई है। इसके अलावा राजस्थान के बाकी जिलों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। अधिकतर राजस्थान में आसमान दिख रहा है।

Advertisements

यह भी जरूर पढ़ें...

राजस्थान में मानसून कमजोर, बारिश कम होगी

मौसम विभाग केंद्र की जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी गुजरात के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के ऊपर पहुंचा है। अब ये धीरे-धीरे अरब सागर की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है। ऐसी संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में अभी बारिश की गतिविधियों में कमी दिख रही है। मगर पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। कुल मिलाकर राजस्थान का मानसून अभी कमजोर पड़ा है।

क्या फिर सताएगी उमस वाली गर्मी?

बारिश थमने के बाद उमस वाली गर्मी का डर सबको सता रहा है। क्योंकि, ऐसे में आसमान साफ होगा और तेज धूप निकल सकती है। इस कारण उमस वाली गर्मी पड़ सकती है।

Advertisements

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

  • फलौदी और धौलपुर – 35.6 डिग्री सेल्सियस (प्रदेश में सर्वाधिक)
  • फतेहपुर- 35.2 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर- 35.0 डिग्री सेल्सियस
  • अंता- 33.5 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर- 31.0 डिग्री सेल्सियस
  • माउंट आबू- 23.0 डिग्री सेल्सियस

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
हमें फॉलो करें
TAGGED:
Share This Article

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link