Sikar Weather Update: सीकर में आज तापमान में मामूली गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज हुआ था, जो बुधवार को 9.9 डिग्री तक गिर गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी से फिर बारिश की संभावना है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो जाएगा। पिछले दो हफ्तों से सीकर का मौसम लगातार बदल रहा है और 10 फरवरी तक ऐसा ही रह सकता है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
सीकर के मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग ठिठुरने लगे हैं। आज का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 23.2 डिग्री था। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और अधिकतम 23.2 डिग्री था, लेकिन आज की गिरावट ने लोगों को परेशान कर दिया है।
सीकर में कोहरे का असर
सीकर में आज कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रघुनाथगढ़ और सांगरवा इलाके में हल्का कोहरा है, जो 29 जनवरी तक रह सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 31 जनवरी से नया वेदर डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले कुछ सप्ताह तक सर्दी का प्रकोप बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और नागौर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
शेखावाटी में मौसम का मिजाज
शेखावाटी के अन्य इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अगले 2-3 दिनों में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इस सप्ताह एक बार फिर बारिश शुरू हो सकती हैं, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





