UPSC Toppers List 2025: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, यहां देखें टॉप 20 अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट

UPSC Toppers List 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान के कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टाप किया है। इस बार सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों के कैडर बांटने के नियम में भी बड़ा बदलाव किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
5 Min Read

UPSC Toppers List 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टाप किया है। आयोग ने कुल 958 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सभी उम्मीदवार अब देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में अधिकारी बनेंगे। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुंचे थे, वे अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

- Advertisement -

कौन हैं इस साल के टॉपर्स

इस साल की परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे और तीसरे स्थान पर आकांक्षा ढुल ने जगह बनाई है।

यूपीएससी टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची (UPSC 2025 Top 20 Toppers List)

  • 1. अनुज अग्निहोत्री
  • 2. राजेश्वरी सुवे
  • 3. आकांक्षा ढुल
  • 4. राघव झुनझुनवाला
  • 5. इशान भटनागर
  • 6. जिन्निया अरोरा
  • 7. ए आर राजा मोहैदीन
  • 8. पक्षल सेक्रेटरी
  • 9. आस्था जैन
  • 10. उज्जवल प्रियंक
  • 11. यशस्वी राज वर्धन
  • 12. अक्षित भारद्वाज
  • 13. अनन्या शर्मा
  • 14. सुरभि यादव
  • 15. सिमरनदीप कौर
  • 16. मोनिका श्रीवास्तव
  • 17. चितवन जैन
  • 18. श्रुतिर
  • 19. निसार दिशांत अमृतलाल
  • 20. रवि राज

कैटेगरी के हिसाब से कितने उम्मीदवार हुए सफल

आयोग ने कैटेगरी के अनुसार भी सफल उम्मीदवारों की संख्या बताई है। इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 317 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 306 उम्मीदवार सफल हुए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से 104, अनुसूचित जाति (एससी) से 158 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से 73 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

- Advertisement -

IAS-IPS कैडर बांटने के नियम बदले

भारत सरकार ने UPSC में अधिकारियों के कैडर बांटने की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। साल 2017 से चला आ रहा ‘जोन सिस्टम’ अब लागू नहीं होगा। इसकी जगह ‘कैडर एलोकेशन पालिसी 2026’ लाई गई है। अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा किया जाएगा। यह नई नीति IAS, IPS और भारतीय वन सेवा (IFoS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों पर लागू होगी।

क्या था पुराना जोन सिस्टम

अब तक UPSC ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 25 कैडर बनाए थे। इन्हें भौगोलिक आधार पर 5 जोन में बांटा गया था, जिसमें उत्तर, पश्चिम, दक्षिण, मध्य और पूर्व जोन शामिल थे। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार एक फार्म भरते थे, जिसमें उन्हें पहले जोन और फिर राज्य की वरीयता चुनने का मौका मिलता था। एक बार जिस राज्य में अफसर की नियुक्ति होती थी, उन्हें स्थायी तौर पर उसी राज्य में काम करना होता था।

- Advertisement -

अब क्या है नई व्यवस्था

नई नीति में भौगोलिक जोन को खत्म कर दिया गया है। अब सभी 25 कैडरों को अंग्रेजी के अक्षरों के क्रम (A, B, C…Z) में रखकर 4 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-I: AGMUT (दिल्ली/केंद्र शासित प्रदेश), आंध्र प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़।
ग्रुप-II: गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश।
ग्रुप-III: महाराष्ट्र, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु।
ग्रुप-IV: तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल।

इस बदलाव का क्या असर होगा

पुराने सिस्टम में अगर कोई उम्मीदवार उत्तर जोन में हरियाणा कैडर को वरीयता देता था, तो उसे हरियाणा न मिलने पर पास के राज्य जैसे राजस्थान या उत्तर प्रदेश मिलने की संभावना रहती थी। लेकिन नए सिस्टम में राज्यों को अक्षरों के क्रम में रखा गया है। इसका मतलब है कि हरियाणा (H), झारखंड (J) और केरल (K) एक ही ग्रुप में हो सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवार को हरियाणा के अलावा झारखंड या केरल जैसे दूर के राज्य में भी नियुक्ति मिल सकती है।

- Advertisement -

सवाल 1: यूपीएससी 2025 का टॉपर कौन है?
जवाब: इस साल सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है।

सवाल 2: इस साल कुल कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है?
जवाब: यूपीएससी ने इस साल कुल 958 उम्मीदवारों के चयन की घोषणा की है।

- Advertisement -

सवाल 3: यूपीएससी का रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
जवाब: उम्मीदवार अपना रिजल्ट और पूरी लिस्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

सवाल 4: टॉप 5 में कौन-कौन शामिल है?
जवाब: टॉप 5 में अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे, आकांक्षा ढुल, राघव झुनझुनवाला और इशान भटनागर शामिल हैं।

सवाल 5: चयनित उम्मीदवारों का अब आगे क्या होगा?
जवाब: चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर सेवा आवंटित की जाएगी और फिर उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News in Image Share Link