Weather Rajasthan: जयपुर-अजमेर सहित 26 जिलों में बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Alert: राजस्थान के जयपुर और अजमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। बारां में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, धौलपुर में भी फसलें प्रभावित। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और मेघगर्जन की चेतावनी दी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Weather Alert Rajasthan:  जयपुर और अजमेर सहित 26 से ज्यादा जिलों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। जयपुर और अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए, हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, कई स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -

बारां में ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता

राजस्थान के बारां जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। कुंजेड गांव में रात में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले गिरे। इससे इलाके में ठंडक का असर बढ़ा है, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

धौलपुर में बदलते मौसम से फसलें प्रभावित

धौलपुर में बुधवार सुबह से ही मौसम ने अपनी करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी महसूस की। हालांकि, रवि फसल के लिए यह मौसम प्रतिकूल साबित हो सकता है। किसानों ने संभावित नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी दी है।

- Advertisement -

राजसमंद में बारिश से राहत, लेकिन बीमारियों का खतरा

राजसमंद जिले में भी मौसम की अनियमितता देखी गई। कुंवारिया और आमेट में भारी बारिश हुई, जिससे इलाके में ठंडक बढ़ी। चने के आकार के ओले गिरने से बच्चे खेलते नजर आए, लेकिन सर्दी और मौसमी बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है, लेकिन मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -