Rajasthan Budget Update: सीकर जिले को मिली विकास की नई रफ्तार, 49.26 करोड़ से सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

Rajasthan Budget: राजस्थान बजट 2026-27 में सीकर जिले के लिए विकास की बड़ी योजनाएं घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ 1.25 लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की है। सीकर में जल संकट के समाधान के लिए यमुना जल परियोजना को मंजूरी दी गई है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Rajasthan Budget: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बजट 2026-27 पर बहस के दौरान सीकर जिले को दी कई नई सौगातें। शुक्रवार को विधान सभा में बजट पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर जिले के लिए विकास की नई योजनाओं की घोषणा की। इन योजनाओं में सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है। सीकर में रोडवेज के नए रूट्स जोड़े जाएंगे और 49.26 करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही, श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता को 75 तक बढ़ाया गया है।

- Advertisement -

रोजगार का बड़ा ऐलान

सीएम भजनलाल शर्मा ने बेरोजगारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए सरकारी विभागों में 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा, हम 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। फिलहाल, 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इससे पहले 1 लाख पदों का कैलेंडर जारी किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 1.25 लाख किया जा रहा है।

सीकर में जल संकट का समाधान

प्रदेश सरकार के बजट में सीकर और शेखावाटी इलाके के लिए यमुना जल लाने की परियोजना को 32,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। यह योजना क्षेत्र के जल संकट को दूर करने में मदद करेगी।

- Advertisement -

खाटूश्यामजी को मिलेगा हेरिटेज वॉक वे

सीकर के खाटूश्यामजी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज वॉक वे की सौगात दी गई है। हालांकि, फतेहपुर और नीमकाथाना के लिए बजट में कोई जिक्र नहीं होने से स्थानीय लोगों में निराशा है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।