Weather Update Today: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर के वेलमार्क सिस्टम के असर से राजस्थान के मौसम में आज हल्का बदलाव देखा गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आया। जैसलमेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और अलवर समेत कई जिलों में कल (सोमवार) अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले कुछ दिनों में राज्य का मौसम सूखा रहेगा और उत्तरी राजस्थान में सुबह हल्की धुंध का असर हो सकता है। कल दिन का सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
राजस्थान के कई शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 35.1, जोधपुर में 34.7, चित्तौड़गढ़ में 34.8, बीकानेर में 34.2, चूरू में 34.6, गंगानगर में 33.8 और टोंक में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे जिससे दिन के तापमान में मामूली कमी आई।
रात का तापमान और सर्दी का असर
राज्य में दिन के साथ-साथ कुछ शहरों में रात के तापमान में वृद्धि देखी गई। सीकर और सिरोही में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 14.5 और 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अन्य शहरों का तापमान
चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 17.8, उदयपुर में 18.1, बाड़मेर में 20.8, जैसलमेर में 20.2, बीकानेर में 22.2, पिलानी में 18, जयपुर में 19.8, अलवर में 19.6, अजमेर में 17.2, भीलवाड़ा में 17.8, कोटा में 19.6, चूरू में 19, बारां में 17 और जालोर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





