राजस्थान में सर्दी की दस्तक: ठंड ने दी दस्तक! सीकर में गिरा तापमान, जानें कहां कैसा है मौसम

Rajasthan Winter 2025: राजस्थान में सर्दी का आगमन हो चुका है। शेखावाटी में तापमान 14 डिग्री से नीचे गिरा। सीकर में ठंड के तेवर, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री। जयपुर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी ठंड बढ़ी।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Winter 2025: राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है। शेखावाटी इलाके में मंगलवार की रात तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे ठंड का असर साफ महसूस किया गया। तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। सीकर में तो ठंड ने अपने तेवर दिखा दिए, जहां का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

- Advertisement -

सीकर में रात की ठंडक

सीकर में रात के समय ठंडी हवा ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिला दी। यहां का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम में सबसे कम था। सीकर के अलावा जयपुर, पिलानी, कोटा, नागौर, और बारां जैसे शहरों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। नागौर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अजमेर और भीलवाड़ा में 16.4 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 16.5, अलवर में 17.4, और जयपुर में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में धूप, रात में ठंड

दिन के समय तेज धूप के बावजूद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर, और उदयपुर जैसे शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बाड़मेर में दिन का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, जैसलमेर में 36, बीकानेर में 35.8, और जोधपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

मौसम का मिजाज

दिन में हल्की गर्मी के बावजूद रात की ठंडक ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया है। चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में 31.8 डिग्री और जयपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन का तापमान थोड़ा कम था। मौसम का यह बदलाव लोगों को हल्की ठंडक का एहसास करा रहा है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link