88.40 FM Dhadak Super Womaniya Awards 2025: नीमकाथाना के पहले रेडियो स्टेशन 88.40 FM धड़क की ओर से नीमकाथाना शहर में 20 सितम्बर 2025 को सुपर वूमनिया अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल जय विलास नीमकाथाना में होगा जिसका मुख्य प्रायोजक महालक्ष्मी ज्वैलर्स नीमकाथाना रहेगा।
इस आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में खास उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
महिलाओं के योगदान का उत्सव
88.40 FM धडक के डायरेक्टर डॉ अमित माथुर ने बताया कि सुपर वूमनिया अवॉर्ड महिलाओं के समर्पण, मेहनत और नवाचार को सम्मान देने के साथ साथ समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। जिन शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी है, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है, उद्यमियों ने रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और सामुदायिक सेवा में महिलाओं ने सामाजिक समस्याओं का समाधान किया है, उन सभी की उपलब्धियों को सराहा जाना चाहिए।
सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम
डॉ अमित माथुर ने कहा कि सुपर वूमनिया अवॉर्ड सिर्फ एक पुरस्कार समारोह नहीं है बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि महिलाओं की क्षमताओं को पहचानें और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दें। जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो समाज और देश दोनों का भविष्य उज्जवल बनता है। यह आयोजन नीमकाथाना में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
आपको भी मिल सकता है सुपर वूमनिया अवॉर्ड
अगर आपको लगता है कि आपने भी किसी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है या समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है तो आप भी सुपर वूमनिया अवॉर्ड के दावेदार हो सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा भरकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अपने अवॉर्ड्स या उपलब्धियों की तस्वीरें भी भेज सकते हैं।




