Khatu Shyam Accident: खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने

Khatu Shyam Accident: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ने जोरदार टक्कर मार दी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Khatu Shyam Accident: खाटूश्यामजी में दो श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगी, जिससे वे सड़क पर दूर तक उछल गए। हालांकि, उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

- Advertisement -

तेज रफ्तार वाहन से हादसा

गुरुग्राम के रहने वाले श्रद्धालु अंशुल और श्रीधर शुक्रवार सुबह खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। सुबह लगभग 11:15 बजे, वे रींगस रोड पर बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से दोनों श्रद्धालु सड़क पर काफी दूर तक गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने फौरन 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को खाटू के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

खाटू-रींगस मार्ग पर सुरक्षा की कमी

यह घटना खाटू-रींगस मार्ग पर पहली बार नहीं हुई है। इस मार्ग पर अब-तक कई श्रद्धालु घायल हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन की लापरवाही जारी है। वर्षों से इस मार्ग को फोरलेन करने की मांग लंबित है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू किया गया पदयात्रा मार्ग भी अधूरा छोड़ दिया गया है, जो कुछ ही दूरी तक बना है।

- Advertisement -

रात में पदयात्रा के दौरान जोखिम

मार्ग पर लाइट की व्यवस्था का अभाव है, जिससे रात में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों और श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकें। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सरकार से इस दिशा में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -