Vijay Dashami 2025: इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम तक रहेगी। ज्योतिषचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, इस दिन दो खास मुहूर्त में दशहरा पूजन होगा। रावण दहन के लिए शाम का समय सबसे उपयुक्त माना गया है।
रावण दहन का समय और मुहूर्त
2 अक्टूबर को विजय दशमी के मौके पर रावण दहन का आयोजन प्रदोषकाल में होगा। इस दिन सूर्यास्त शाम 6 बजकर 3 मिनट पर होने के बाद दशमी तिथि शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दौरान, रावण दहन का सबसे अच्छा समय है। सूर्यास्त और दशमी के संयोग को देखते हुए, शाम 6:03 से 7:10 के बीच किसी भी समय रावण दहन किया जा सकता है।
दशहरा पूजन के शुभ मुहूर्त
दशहरा पूजन के लिए इस बार दो प्रमुख मुहूर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त सुबह 10:40 से 11:30 के बीच है, जिसे चर चौघड़िया कहा जाता है। दूसरा शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 11:45 से 12:32 तक रहेगा। इसके अलावा, लाभ योग दोपहर 12:10 से 1:39 तक का समय भी विशेष माना जा रहा है।
यह भी जरूर पढ़ें...
पंचक और अन्य योग
इस साल दशहरे के दिन पंचक का कोई प्रभाव नहीं है। पंचक 3 अक्टूबर, शुक्रवार को शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार, 2 अक्टूबर को सुकर्मा योग के साथ सूर्योदनी दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग है। इस दिन जया, विजया और अपराजिता पूजन के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert