शेखावाटी से सीधे होंगे सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, रेलवे लाया स्पेशल ऑफर- 7 Jyotirlinga Yatra by IRCTC

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

7 Jyotirlinga Yatra by IRCTC: शेखावाटी सहित राजस्थान के लोगों की गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए आईआरसीटीसी एक खास पेशकश लाया है। आइआरसीटीसी इस बार लोगों को सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा करवाएगा। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 27 अप्रैल से शुरू होने वाली ये यात्रा 11 दिन की होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ परिवार के बच्चे व जवान सदस्य भी साथ यात्रा कर सकेंगे। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यात्रा को आध्यात्मिकता के साथ मनोरंजन और ज्ञानवर्धन से भी जोड़ा गया है।

- Advertisement -

चूरू व सीकर से सवारी लेगी ट्रेन

आइआरसीटीसी के पर्यटन अपर महाप्रबन्धक योगेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि 27 अप्रैल को यात्रा श्रीगंगानगर से रवाना होगी। रास्ते में ट्रेन हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर और अजमेर स्टेशन पर रुकते हुए सवारियां लेगी। ऐसे में शेखावाटी के तीर्थयात्री चूरू व सीकर जंक्शन से यात्रा का लाभ ले सकेंगे।

इन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

आइआरसीटीसी यात्रा में नागेश्वर (द्वारिका), सोमनाथ, त्रयम्बकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। इसके साथ ही भेंट द्वारका व द्वारकाधीष मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।

- Advertisement -

तीन कैटेगेरी में होगी यात्रा

यात्रा को तीन श्रेणियों ‘इकोनॉमी’, ‘स्टैण्डर्ड’, व ‘कंफर्ट’ केटेगरी में विभाजित किया गया है। इकोनॉमी केटेगरी की यात्रा 23,560 रुपए प्रति यात्री के हिसाब से होगी। इसमें ट्रेन आवास व बस की सुविधा नॉन एसी होगी। स्टैण्डर्ड केटेगरी की 33,535 रुपए की यात्रा में ट्रेन की सुविधा एसी लेकिन आवास व बस की सुविधा नॉन एसी मिलेगी। वहीं, 44 हजार 250 रुपए की कंफर्ट केटेगरी की यात्रा में ट्रेन, आवास व बस सहित सभी सुविधा एसी मिलेगी। सभी कैटेगरी में कन्फर्म बर्थ के साथ ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की सुविधा शामिल होगी।

यहां करें संपर्क

गुर्जन ने बताया कि यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 पर प्राप्त कर सकते हैं। पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है। जयपुर स्थित कार्यालय में भी बुकिंग करवाई जा सकती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -