Sawai Madhopur Accident Live Video: सवाई माधोपुर हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखें कैसे एक गलती से खत्म हो गया पूरा परिवार

Sawai Madhopur Accident Live Video: सवाई माधोपुर में 5 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में सीकर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। अब सवाई माधोपुर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सवाई माधोपुर हादसे के लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीकर के एक परिवार के छह लोगों की जान गई थी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Sawai Madhopur Accident Live Video: सीकर/सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में 5 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में सीकर के एक ही परिवार के 6 लोग काल का ग्रास बन गए थे। वहीं, दो लोग घायल हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया था। घटना के दो दिन बाद अब सवाई माधोपुर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अभी सीकर इस हृदयविदारक घटना के दर्द से उभरा भी नहीं था कि हादसे के वीडियो ने एक बार फिर लोगों की आंखें नम कर दीं। आप भी देखिए यह सवाई माधोपुर हादसे का लाइव वीडियो, कैसे गई थी सीकर के एक परिवार के छह लोगों की जान।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज में दिखा डरावना मंजर

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक चालक की गलती से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि कार अपनी लेन में चल रही थी। उसके आगे ट्रक चल रहा था। कार सवार लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि आगे ट्रक नहीं, उनका काल चल रहा है। इसके बाद ट्रक चालक एकदम से यू टर्न ले लेता है और यही हादसे का कारण बनता है। कार चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार ट्रक में जा घुसती है और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Rajasthan Road Accident: भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया सीकर का एक परिवार, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

इंसानियत भी मरती दिखी

इस घटना में ना सिर्फ 6 लोगों की मौत हुई, बल्कि इंसानियत भी मरती हुई दिखी। हादसे के बाद ट्रक चालक कार सवार लोगों को संभालने की जगह भागता नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक यू टर्न ही ट्रक को दौड़ाता हुआ ले गया।

- Advertisement -

सीकर से रणथंभौर गया था परिवार

बता दें कि सवाई माधोपुर में हुए सड़क हादसे में मरने वाले 6 छह लोग मुकंदगढ़ के रहने वाले थे। इस हादसे से पूरे कस्बे में शोक छा गया था। जिस कार से हादसा हुआ, वह 26 अप्रेल को ही खरीदी थी। परिवार के लोग नई कार में रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन करने गए थे। इस बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बौंली (सवाई माधोपुर) थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास दर्दनाक हादसा हो गया और छह लोगों की मौत हो गई।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -