Vastu for Kitchen: चकला-बेलन के वास्तु नियम से सुख-समृद्धि, जानें सही दिशा और स्थिति

Vastu for Kitchen: रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है, इसलिए इसकी स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष महत्व है। चकला-बेलन का सही उपयोग और रखरखाव सुख-समृद्धि ला सकता है। गलत तरीके से रखने पर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। जानें चकला-बेलन के सही दिशा और स्थिति के वास्तु नियम।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
2 Min Read

Vastu for Kitchen: रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है, इसलिए इसकी स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष महत्व है। यहां पर मौजूद हर वस्तु का वास्तु शास्त्र में बड़ा असर होता है। चकला-बेलन भी इनमें से एक है, जिसका सही उपयोग और रखरखाव सुख-समृद्धि ला सकता है। गलत तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। आइए जानें चकला-बेलन के वास्तु नियम जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।

- Advertisement -

साफ-सफाई पर जोर

चकला-बेलन का इस्तेमाल करने के बाद उसे तुरंत साफ करना जरूरी है। गंदा छोड़ना आर्थिक समस्याओं और घर में कलह का कारण बन सकता है। इसलिए इसे अच्छे से धोकर और सुखाकर ही रखें। गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

शांति बनाएं रखें, आवाज से बचें

अगर चकला-बेलन की आवाज ज्यादा आती है, तो यह तनाव और विवाद का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसा मजबूत चकला-बेलन इस्तेमाल करें जो संतुलित हो और आवाज न करे। इससे घर का माहौल शांत बना रहेगा।

- Advertisement -

खरीदारी का शुभ समय

चकला-बेलन खरीदने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है। मंगलवार और शनिवार को इनकी खरीदारी से बचना चाहिए। खरीदते समय ध्यान दें कि चकला-बेलन सीधा और संतुलित हो।

दिशा और स्थिति

वास्तु के अनुसार, चकला-बेलन को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे कभी उल्टा या खड़ा करके न रखें, क्योंकि इससे घर में असंतुलन बढ़ सकता है। साफ और सुरक्षित तरीके से रखना आवश्यक है।

- Advertisement -

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा या दरार वाला चकला-बेलन नकारात्मकता ला सकता है, इसलिए इसे तुरंत बदल दें। सही दिशा और तरीके से रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link