Holi 2026 Date: चंद्रग्रहण से प्रभावित होली की तारीख, 4 मार्च को ही मनाना शुभ– जानें ज्योतिषियों की राय

Holi 2026 Date: इस साल होली की तारीख को लेकर उलझन बनी है। 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन 2 मार्च को होगा और रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों का मानना है कि यह निर्णय धार्मिक दृष्टि से सही है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
2 Min Read

Holi 2026 Date: आगामी होली पर्व की तारीख को लेकर इस साल काफी उलझन है। इसकी वजह है 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण। गणनाओं के अनुसार, होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देश के प्रसिद्ध पंडितों के विचार।

- Advertisement -

रंगोत्सव की उलझन, चंद्रग्रहण का असर

चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होली की तारीख लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ज्योतिषाचार्य  के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 मार्च 2026 को आएगी। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा समाप्त होने के बाद या भद्रा के पूंछ काल में होलिका दहन करना सही रहेगा। शास्त्री ने बताया कि 2 मार्च की रात 12:50 से 2:02 बजे के बीच होलिका दहन का उचित समय है।

चंद्रग्रहण की टाइमिंग से बदली होली की तिथि

3 मार्च 2026 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 3:20 पर शुरू होकर, शाम 6:47 तक रहेगा। इस ग्रहण का प्रभाव भारत में शाम के बाद ही देखा जा सकेगा। इस वजह से होली का त्योहार 4 मार्च को मनाना ही उचित माना गया है।

- Advertisement -

ज्योतिषियों की राय: होली 4 मार्च को ही ठीक

होलिका दहन की तिथि,”शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, होलिका दहन रात में और रंगोत्सव अगले दिन मनाया जाता है। लेकिन चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को रंगोत्सव मनाना उचित नहीं है।” उन्होंने आगे बताया कि 4 मार्च को होली का पर्व मनाना ज्योतिषीय दृष्टि से उत्तम रहेगा।

पूरे विश्व में दिखेगा चंद्रग्रहण का असर

यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में भी नजर आएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 4 मार्च को होली का पर्व मनाना ही सभी के लिए शुभ रहेगा।

- Advertisement -

इस प्रकार, सभी ज्योतिषियों और पंडितों की राय के अनुसार, होली का पर्व 4 मार्च 2026 को मनाया जाना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News in Image Share Link