July Rashifal 2024: जुलाई में ये पांच राशियां चढ़ेंगी सफलता की सीढ़ियां, आर्थिक स्थिति में भी होगा सुधार

July Rashifal 2024: जुलाई का महीना ग्रह नक्षत्र की स्थिति से काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिषों का अनुमान है, कि जुलाई के महीने में कुछ राशि (July Horoscope 2024) के जातकों के आर्थिक व्यापार व करियर में लाभ होने के संभावना है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
4 Min Read

July Rashifal 2024: जुलाई का महीना ग्रह नक्षत्र की स्थिति से काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिषों का अनुमान है, कि जुलाई के महीने में कुछ राशि (July Horoscope 2024) के जातकों के आर्थिक व्यापार व करियर में लाभ होने के संभावना है।

- Advertisement -

जुलाई में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहण के राजा सूर्य भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल, गुरु व शनि की स्थिति भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है, इसलिए जानते हैं, कि किस राशि के जातकों को लाभ होने वाला है।

  • शुक्र कर्क राशि में 7 जुलाई 2024 को सुबह 4:31 पर प्रवेश करेंगे।
  • शुक्र का उदय 7 जुलाई 2024 को सुबह 7:02 पर होगा।
  • मंगल वृषभ राशि में 12 जुलाई 2024 को शाम 6:58 पर प्रवेश करेंगे।
  • सूर्य कर्क राशि में 16 जुलाई 2024 को सुबह 11:19 पर प्रवेश करेंगे ।
  • बुध सिंह राशि में 19 जुलाई 2024 को रात 8:46 पर प्रवेश करेंगे।
  • शुक्र सिंह राशि में 31 जुलाई 2024 को दोपहर 2:33 पर प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi July 2024)

इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ के कई आकर्षक अवसर मिलने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी करने वालो को नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आय के नवीन स्रोत बनने वाले हैं। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है।

- Advertisement -

कर्क राशि (Kark Rashi July 2024)

कर्क राशि के जातकों का जुलाई महीने में कोई सपना सच हो सकता है। इस दौरान नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi July 2024)

कन्या राशि के जातकों को जुलाई महीने में करियर में सफलता मिल सकती है। इस समय आपकी किस्मत अच्छी रहने वाली है। आय के नए साधन बनेंगे भाग्य का साथ मिलने वाला है, जिससे आपको किसी भी कठिन कार्य को करने में सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट कचहरी में विजय संभव है।

- Advertisement -

Read Also- राजस्थान के प्राचीन गांव से निकली काले रंग की दुर्लभ मूर्ति, 2000 शताब्दी में बसा था ये गांव: Rajasthan News

तुला राशि (Tula Rashi July 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय किसी भी वरदान से काम नहीं है। नौकरी में प्रमोशन में व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होने वाला है। इस अवधि में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव होने की संभावना है।

- Advertisement -

मकर राशि (Makar Rashi July 2024)

जुलाई का महीना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ सुविधाओं से भरा रहेगा। इस अवधि में आप आनंद में जीवन व्यतीत करेंगे। सुखों में वृद्धि होगी, खुशियों का आगमन होगा, आय में वृद्धि होने की संभावना है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link