Mahashivratri 2024 Date: साल 2024 में महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें तारीख, तिथि और व्रत का महत्‍व

Mahashivratri 2024 Date Time: महाशिवरात्रि, देवों के देव महादेव भगवान शिव (Shivji Puja) का सबसे प्रिय पर्व है। यह पर्व हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 (Mahashivratri 2024 Kab hai) को मनाई जाएगी। सबसे खास बात है कि पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर बेहद दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। तो चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि 2024 के शुभ मुहूर्त व महत्‍व के बारे में।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Mahashivratri 2024 Date Time: महाशिवरात्रि, देवों के देव महादेव भगवान शिव (Shivji Puja) का सबसे प्रिय पर्व है। यह पर्व हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिवजी के मंदिरों में भक्तों का तांंता लगा रहता है और शिवालयों में हर हर महादेव (Har Har Mahadev) के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहता है।

- Advertisement -

इस दिन जो भी भक्‍त सच्‍चे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 (Mahashivratri 2024 Kab hai) को मनाई जाएगी। सबसे खास बात है कि पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर बेहद दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। तो चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि 2024 के शुभ मुहूर्त व महत्‍व के बारे में।

महाशिवरात्रि 2024 में बन रहा दुर्लभ संयोग (Mahashivratri 2024 Puja Time )

ज्‍योतिष पंचांग के अनुसार, साल 2024 में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 9:57 पर शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 9 मार्च 2024 को शाम 6:17 पर समाप्त होगी। ऐसे में महाशिवरात्रि 2024 की पूजा 8 मार्च को रात में होगी। इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। ऐसे में इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में इस दिन का महत्‍व और भी बढ़ गया है।

- Advertisement -

महाशिवरात्रि का पौराणिक इतिहास (Mahashivratri Katha in Hindi)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन सृष्टि का प्रारंभ शुरू हुआ था। माना जाता है इस दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। इसलिए हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन चार प्रहर में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन भोले की बारात निकाली जाती है तथा जगह-जगह भंडारे किए जाते हैं और लोगों को प्रसाद बांटा जाता है।

महाशिवरात्रि का महत्व (Mahashivratri Importance)

मान्यता है की माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तब किए थे और महाशिवरात्रि के दिन उनकी तपस्या सफल हुई थी और उनका विवाह भगवान शिव के साथ हुआ। तो इस दिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भी व्रत रखती हैं और अन्य लोग अपने भविष्य में सफलता के लिए व्रत रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव से कुछ भी मांगने पर उनकी इच्छा पूर्ण होती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -